झालावाड़ में रोटरी क्लब ब्रजनगर ने दीपावली पर जरूरतमंद बच्चों को हैप्पी किट बांटी। किट में खाने-पीने की सामग्री, पटाखे, फुलझड़ियां और खिलौने रखे गए थे। क्लब अध्यक्ष मोहनीश माहेश्वरी ने कहा कि दीपावली दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए, ताकि कोई बच्चा त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे। इस सेवा प्रकल्प में क्लब अध्यक्ष मोहनीश माहेश्वरी, सचिव सुशांत सुराणा, पूर्व रोटरी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अविनाश शुक्ला, प्रदीप गुप्ता और सुनील गुप्ता ने सहयोग किया। प्रोजेक्ट इंचार्ज पूर्व अध्यक्ष राहुल जैन और डॉ. सिद्धार्थ रहे। क्लब सदस्य मुकेश जैन, डॉ. कमलेश विजय, डॉ. एमएल गुप्ता, विकास चंदवाड़, दर्शन अवस्थी, सौरभ जैन, रजत जैन, सौरभ पाटनी, राजीव मित्तल, रूपेश तोदी और पुरुषोत्तम अग्रवाल मौजूद रहे। विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. यदुवेंद्र यादव और श्याम शर्मा भी उपस्थित थे। क्लब सदस्यों ने कहा कि दूसरों के जीवन में खुशियां बांटना ही सच्ची सेवा है। रोटरी क्लब ब्रजनगर सेवा, समर्पण और मानवता के उद्देश्य से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय है।