झालावाड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपखाना में दीपावली के मौके पर एक सप्ताह तक रचनात्मक गतिविधियां और प्रतियोगिताएं हुईं। अवकाश से पहले आखिरी कार्य दिवस पर विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। प्रिंसिपल पूनम सेंगर ने बताया कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के लिए रोज विशेष गतिविधियां रखी गईं। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए दीपोत्सव थीम पर समूह रंगोली और एकल मेहंदी प्रतियोगिता हुई। मेहंदी में ज्योति टॉपर रही कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘खेल-खेल में सीखो’ गतिविधि रखी गई। प्रिंसिपल और शिक्षकों ने हस्तनिर्मित शिक्षण सामग्री से अंग्रेजी शब्द, स्वर, व्यंजन, गिनती, पहाड़े और हिंदी वर्णमाला सिखाई। जनजातीय गौरव दिवस के तहत पौधारोपण और भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रश्नोत्तरी भी हुई। मेहंदी प्रतियोगिता में ज्योति कुमारी प्रथम, गुलफिजा और शिल्पा मीणा द्वितीय और आयत तृतीय रहीं। रंगोली में 11वीं कक्षा विनर रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 11 के समूह को प्रथम, कक्षा 12 के समूह को द्वितीय और कक्षा 9 के समूह को तृतीय पुरस्कार मिला। कक्षा 11 की छात्रा डाली बाई को जिला स्तरीय बोर्ड सृजनात्मक प्रतियोगिता की निबंध श्रेणी से राज्य स्तर के लिए चुने जाने पर सम्मानित किया गया। जल संरक्षण की शपथ दिलाई पुरस्कार वितरण समारोह में छात्र प्रभात ने तबला वादन किया। भूजल विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कक्षाओं और कार्यालय की सफाई की। उन्होंने सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर रेखा मीणा, प्रदीप शर्मा, हंसा कठैत, निर्मला मालव, प्रतिभा शर्मा, जगदीश श्रृंगी, राजेंद्र गुप्ता, सितारा बेगम, रंजीता नामा, रेनू गुप्ता, अंकिता राजावत, साक्षी शर्मा, कल्पना राठौर, अजीत धाभाई, वैदेही द्विवेदी और आरती मीणा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। आयोजन में हेड बॉय गिर्राज, हेड गर्ल ज्योति कुमारी, वाइस हेड बॉय संदीप और वाइस हेड गर्ल डाली बाई ने विशेष सहयोग किया।