झुंझुनूं जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण को लेकर गांवों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिले की चार पंचायत समितियों की 107 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए अब तक 400 से अधिक संभावित दावेदार सामने आ चुके हैं। कई ग्राम पंचायतों में अभी और नाम सामने आने की संभावना है। वहीं, कुछ गांवों में एक ही नाम पर सहमति बनाने के प्रयास भी शुरू हो गए हैं।