झुंझुनूं जिले की चार पंचायत समितियों में मंगलवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक नवलगढ़ पंचायत समिति में सबसे अधिक 66.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि उदयपुरवाटी 61.09 प्रतिशत के साथ सबसे पीछे रही। गुढ़ागौड़जी में 65 प्रतिशत और गोठड़ा में 62.21 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान कई जगह ईवीएम में तकनीकी खराबी से प्रक्रिया प्रभावित हुई। गोठड़ा पंचायत समिति के बारवा गांव में करीब डेढ़ घंटे तक मशीन बंद रहने से महिलाओं की लंबी कतारें लग गईं। वहीं गुढ़ागौड़जी के मझाऊ गांव में बूथ संख्या एक पर करीब एक घंटे तक मतदान रुका रहा। दूसरी ओर नीम की ढाणी (झाझड़) में परिसीमन के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों ने मांग पूरी होने तक चुनावों में मतदान नहीं करने का ऐलान किया। अब तक का कुल मतदान प्रतिशत