अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर की बासनी थाना पुलिस ओर CST टीम ने मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके एक साथी को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर बासनी थाना पुलिस ने पूछताछ शुरू की है। जानकारी के मुताबिक CST टीम को सूचना मिली कि बासनी थाना क्षेत्र में एक इनामी आरोपी अवैध हथियार लेकर आया है, इस पर टीम ने बासनी पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी। टीम ने ललित पटेल निवासी सांगरिया को दस्तयाब किया। उसने बताया कि उसने पिस्टल महेंद्र बर्रा को दी है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अवैध पिस्टल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ 5 हजार का इनाम घोषित थाना अधिकारी नितिन दवे ने बताया कि CST इंचार्ज मेहराज तंवर ओर उनकी टीम ने आरोपी को पकड़ा। दोनों आरोपियों की तलाशी के दौरान मैगजीन, देशी पिस्टल बरामद हुई। इनमें से गिरफ्तार आरोपी ललित के खिलाफ पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। ललित के खिलाफ पूर्व में विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ थाना गोठड़ा जिला झुंझुनू में 5,000 रुपये का इनाम भी घोषित था।