जोधपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर सड़क और सफाई से जुड़ी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। कहीं निर्माण का मलबा महीनों से सड़क किनारे पड़ा है तो कहीं टूटी सड़क और गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, सड़क पर पानी जमा होने की समस्या का समाधान होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उस समाधान पर जिससे लोगों को राहत मिली... सफाई प्रभारी राजेश सारवान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर कैलाश ने सूर सागर से कचरा न हटाए जाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि रेलवे लाइन, सूरज बेरा, सूर सागर में हमारी कॉलोनी में सालों से गंदगी हो रही है लेकिन कोई जन प्रतिनिधी इसका समाधान नहीं करवा रहा है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 2 के सफाई प्रभारी राजेश सारवान ने जेसीबी लगाकर पूरे एरिया से कचरे का ढेर हटवाकर लागों की समस्या का समाधान करवाया। सब्जी मंडी चौराहे के पास सड़क पर जमा पानी की समस्या हुई दूर सब्जी मंडी चौराहे पर वाइन शॉप के पास सड़क पर पानी जमा होने की समस्या को लेकर पवन कुमार बिसावा ने भास्कर समाधान ऐप पर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि जेडीए की ओर से नई सड़क बनाई गई है, लेकिन सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए पानी जमा होने की समस्या दूर कर दी। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... 7-8 महीने बाद भी नहीं हटाया निर्माण का मलबा, आवागमन में परेशानी सेक्टर-1 स्थित चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में नंदी रेस्टोरेंट के पास निर्माण का मलबा लंबे समय से पड़ा है। मुकेश शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि करीब 7-8 महीने पहले रेस्टोरेंट में रिनोवेशन का काम हुआ था, लेकिन अब तक मलबा नहीं हटाया गया है। सड़क किनारे मलबा जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द मलबा हटवाने की मांग की है। भादू मार्केट की सड़क टूटी, गड्ढों और कीचड़ से लोग परेशान भादू मार्केट से हीरालाल सोलंकी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र की सड़क लंबे समय से टूटी हुई है। जगह-जगह गड्ढे होने और सड़क पर गंदगी व कीचड़ फैलने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से सड़क की हालत खराब होने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. जोधपुर की कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाओं पर सवाल:कहीं सड़क पर बह रहा पानी तो कहीं कचरे का ढेर 2.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 3.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 5.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 6.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 7.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 8.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 10.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी