जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ आम पब्लिक की आवाज बन उनकी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष रख रहा है। त्योहारी सीजन में अतिक्रमण की समस्या हो या गली–मोहल्ले में खराब रोड लाइट अथवा साफ–सफाई में लापरवाही, लोग अपनी रोजमर्रा की समस्याओं पर सीधे जिम्मेदारों से सवाल पूछ रहे हैं। अधिकारी और विभाग भी इन समस्याओं पर एक्शन लेते हुए समाधान करवा रहे हैं। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… रातानाड़ा: 10 दिन से सप्लाई में आ रहा काला पानी जोधपुर सिविल एयरपोर्ट रोड, शारदा पार्क, एएफ काॅलोनी, रातानाड़ा से प्रदीप शर्मा ने काला बदबूदार पानी सप्लाई में आने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बीते 8–10 दिन से हमारे एरिया कैलाश नगर, गली नंबर 3 में दूषित एवं बदबूदार पानी सप्लाई के दौरान आ रहा है। इससे लोगों को पेट संबंधी संक्रमण और गंभीर बीमार होने का डर बना हुआ है। विभाग से निवेदन है कि इस समस्या से जल्द छुटकारा दिलवाएं। पाल गांव: सीवरेज के पानी से जलमग्न रास्ता, चले कहां? जोधपुर शहर के पाल गांव एरिया से जगदीश ने सीवरेज के पानी की निकासी और ब्लॉक चैम्बर की समस्या पोस्ट की है। उन्हाेंने बताया है कि डीपीएस स्कूल के ठीक सामने, आशापूर्णा नगर में बायपास रोड पर सीवरेज का गंदा पानी टखनों तक भरा हुआ है। बदबू और गंदगी के कारण लोगों को बहुत असुविधा हो रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। रावत नगर: 10 दिन से खोद रखा गड्ढा, दो हादसे हुए मिया का बेरा मोहल्ला, रावत नगर से किशोर कुमार ने सड़क पर खोदकर छोड़े गए सीवर लाइन के गड्ढे की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि नगर निगम ने 10 दिन पहले ये गड्ढा खोदा था। लेकिन तब से न तो इसको भरा है न ही कोई सूचना बोर्ड लगाया है। यहां इस गड्ढे में गिरने के दो हादसे हो चुके हैं। न तो कोई सुनवाई हो रही है न ही विभाग इसे लेकर फिक्रमंद है। इस समस्या का समाधान करवाएं। नेहरु नगर: एक मीटर पर हाईवॉल्टेज तार, हादसे का डर शहर के नेहरु नगर एक्सटेंशन–I से अशोक सुथार सिहान्दा ने खुले बिजली के तारों की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया है कि देवी रोड, चांदना भाखर, आखलिया चौराहा पर हाई वॉल्टेज तार सड़क पर खुले पड़े हैं। 100 मीटर आगे ही प्राइमरी स्कूल भी है। इन तारों के पास ही बेसहारा पशुओं का जमावड़ा भी लगा रहता है। कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है क्योंकि तारों के ज्वॉइंट की ऊंचाई एक मीटर से भी कम है। बारिश में यहां पानी भी इकट्ठा हो जाता है। समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… ईन्दरोका कॉलोनी: समस्या पोस्ट होने के बाद सफाई व्यवस्था सुचारु रसाला ओवरब्रिज, ईन्दरोका कॉलोनी से जितेन्द्र संचेती ने ‘भास्कर समाधान’ पर कचरा नहीं उठाए जाने और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की थी। उन्होंने बताया कि निगम के वार्ड 47 में सफाई कर्मचारी और कचरा लेने वाली गाड़ी दोनों ही काफी समय से नहीं आ रहे है। सफाई कर्मचारी नहीं आने और कचरा संग्रहण की व्यवस्था नियमित नहीं होने से क्षेत्र में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए है। वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय कुमार ने कार्रवाई करवाते हुए क्षेत्र में सफाई कराई और जगह-जगह जमा कचरा उठवाया। पटेल बस्ती: डिस्कॉम एग्जिक्यूटिव काजल शर्मा बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ खेमा का कुंआ, पटेल बस्ती से राजेन्द्र कुमार ने स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि प्रेम नगर के रोड नंबर-3 पर लगे पोल की स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद पड़ी है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है। स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या को पोस्ट किए जाने के बाद जोधपुर डिस्कॉम कॉल सेंटर की एग्जिक्यूटिव काजल शर्मा ने इस पर कार्रवाई की। उन्होंने टीम की मदद से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाया। लाइट ठीक होने के बाद रोड नंबर-3 पर दोबारा रोशनी हो गई और रात के समय आने-जाने वाले लोगों को राहत मिली। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग