जोधपुर के महामंदिर थाना क्षेत्र में बाइक चोरों ने गली के बाहर खड़ी बाइक चुरा ली। चोरों ने बाइक स्टार्ट करने के लिए डुप्लिकेट चाबी का इस्तेमाल किया था। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी आया जिसमें चोर बाइक चुराते हुए नजर आ रहा है। पीड़ित की ओर से इसको लेकर थाने में परिवाद दिया गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी हुई है। पीड़ित के अनुसार, 3 नवंबर को पावटा रोड शक्ति नगर दूसरी गली में एक बाइक का ग्रुप निकला। उसमें बाइक पर सवार एक चोर आया। जिसके हाथ में चाबियों का गुच्छा था। उसने वहां खड़ी अलग-अलग बाइक पर ट्राय किया। जिसमें से पीड़ित की बाइक का लॉक उस चाबी से खुल गया। इसके बाद चोर गाड़ी को लेकर फरार हो गया। ये घटना 3 नवंबर को शाम करीब 4 बजे की है। इसके पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। इधर घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें चोर बाइक चुराते हुए नजर आ रहा है। CCTV के आधार पर पुलिस बाइक चोर की तलाश में जुटी हुई है।