जोधपुर के बिलाड़ा तहसील के भावी में मतदान प्रक्रिया स्थगित करने ओर शनिवार रात को हुए विवाद में पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस ने मामले में भीड़ का नेतृत्व कर रहे छात्रनेता सुनील चौधरी सहित कई जनों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस मतदान केंद्र के फुटेज चैक कर रही है। वहीं मामले की निष्पक्ष जांच के लिए SIT का गठन भी किया गया है। इसको लेकर ग्रामीण SP पंकज यादव ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। पंकज ने बताया कि इस मामले में भीड़ का नेतृत्व कर रहे सुनील चौधरी ओर अन्य को डिटेन किया है। कई पुलिस के अधिकारी ओर कॉन्स्टेबल को भी चोट लगी है जिनका इलाज किया जा रहा है। Sp ने ग्रामीणों से अपील की है कि चुनाव लोकतंत्र में एक पवित्र प्रक्रिया है। इसे दूषित नहीं करें। जिन लोगों ने ऐसा किया है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण पुलिस का सहयोग करें और यदि किसी मतदाता के पास कोई भी जानकारी भावी गांव में हुई घटना के संबंध में है तो वह पुलिस को दे सकता है। वहीं 2 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर उन्होंने बताया पुलिस ने STF, रिजर्व जाब्ता के अलावा पाली से भी टीमें बुलाई है। RAC भी तैनात की जाएगी। जिससे कि आमजन को किसी भी प्रकार का कोई भय नहीं रहें। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है। आज फ्लैग मार्च भी निकाला जाएगा। जिसमें प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहेंगे। साथ ही कहा कि मतदान प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पूरी घटना को लेकर भी यादव ने जानकारी दी। बताया कि भावी ग्राम पंचायत का चुनाव में एक बूथ पर मतदान के दौरान मतदान केंद्र से अनधिकृत रूप से मतपत्र बाहर ले जाए गए थे। इस पर एजेंटों द्वारा आपत्ति जताए जाने पर मतपत्र वापस लाए गए। इसमें पाया गया कि इसमें एक प्रत्याशी के नाम से मोहर लगी हुई पाई गई। इसके बाद वहां अन्य बूथ के ग्रामीण भी धरने पर बैठ गए थे। इस मामले।में रिटर्निंग ऑफिसर की रिपोर्ट पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू करवाई है। वहीं मामले की जांच के लिए डिप्टी SP मनीष देव के नेतृत्व में SIT का गठन भी किया गया है। इसमें साइबर एक्सपर्ट, स्पेशल टीम को भी लगाया गया है।
इसमें जांच में पाया गया कि कुछ लोग हो सकते हैं जिनसे पूछताछ करना आवश्यक है। जिससे इसमें सच्चाई तक पहुंच सकें कि किसमें इसने और कौन कौन शामिल है। हमने इसमें पूछताछ के लिए भावी गांव में भी अपनी टीमें भेजी। इसी को लेकर सुनील चौधरी रात 8- 8:30 बजे के करीब 500-600 लोगों को लेकर बिलाड़ा थाने पहुंचा और उसने थाने का घेराव कर दिया। इस पर पुलिस ने बातचीत करके समझाइश के प्रयास शुरू किए। रात 11:30 बजे सुनील द्वारा उत्तेजित होकर एक बोतल निकाली गई, जिसमें संभवतः कोई ज्वलनशील पदार्थ जिसे अपने ऊपर छिड़का ओर थाने के भीतर भीड़ के साथ प्रवेश करने का प्रयास किया।
एसपीने बताया पुलिस वालों के साथ धक्कामुकी करी। इसमें पुलिस द्वारा न्यूनतम बल प्रयोग जो किया जा सकता है वो किया गया। इन्हें थाने से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस पर पत्थर फेंके गए। जिसमें कई पुलिस के अधिकारी और जवान चोटिल हो गए। हालात संभालने के लिए पुलिस ने गैस गन का प्रयोग किया। वहीं लाठीचार्ज भी किया गया। जो भीड़ थी उसे तितर बितर किया गया। इसके बाद ये लोग हाइवे पर बैठने का प्रयास भी करने लगे। जिन्हें वहां से भी हटाया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर शांति स्थापित की।
इस पूरे मामले में पुलिस ने भीड़ का नेतृत्व कर रहे सुनील चौधरी और अन्य दो लोगों को डिटेन किया गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब पथराव करने वालों से लेकर बूथ के बाहर मतदान पेपर ले जाने वालों पर भी पुलिस का शिकंजा कसेगा।