जोधपुर शहर के कई इलाकों में गुरुवार सुबह 4 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इस दौरान सुबह 8 बजे से कटौती शुरू हो जाएगी। दीपावली पर डिस्कॉम की ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली लाइनों के रख-रखाव और मेंटेनेंस को लेकर शटडाउन लिया जा रहा है। इसके तहत चार घंटे बिजली कटौती होगी। ये इलाके होंगे प्रभावित सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक: शहर में 11केवी ज्यूडिशल एकेडमी से जुड़े सभी इलाके जैसे ओल्ड पाली रोड, खेता नगर, हेम नगर, बापू नगर, हनुमान नगर, लक्ष्मी नगर और शैलेष नगर में बिजली कटौती होगी।