जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ आमजन की लंबित शिकायतों और समस्याओं को सुलझाने का काम कर रहा है। दीपावली पर शहर के चौपासनी में पांच महीने पहले टूटा खंभा, बासनी में दुकान के सामने लगा ट्रांसफॉर्मर, महादेव नगर में खुले में कचरा डालने और झालामंड–फिटकासनी रोड की 10 साल से जर्जर हालत की तस्वीरें भेज लोगों ने जिम्मेदारों से समाधान मांगा है। आप भी मोबाइल उठाएं और अपनी समस्या हमें पोस्ट करें। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… चौपासनी: 5 महीने बाद भी नहीं हटाया टूटा खंभा जोधपुर शहर के चौपासनी स्थित हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर–19 से पुखराज ने टूटे खंभे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि 30 मई को आए तेज तूफान में घर के पास लगा बिजली का सीमेंट से बना खंभा टूटकर गिर गया था। चार दिन के इंतजार के बाद बिजली विभाग ने दूसरे खंभे से कनेक्शन कर लाइट तो चालू कर दी लेकिन खंभा पांच महीने बीत जाने के बाद भी नहीं उठाया। चूहों ने इसके नीचे बिल बना लिए हैं। इसका समाधान करें। बासनी फेज–II: दुकान के सामने लगा ट्रांसफॉर्मर बना समस्या शहर के जीपी बिश्नोई ने बासनी इंडस्ट्रियल एरिया फेज–II से दुकान के सामने ट्रांसफॉर्मर लगा होने की समस्या शेयर की है। उन्होंने बताया कि सांगरिया बायपास चौराहे पर मेरी दुकान के आगे एक बड़ा ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है जिससे हमेशा खतरा बना रहता है। दुकान पर आने–जाने वाले ग्राहक भी इसकी वजह से काफी असहज महसूस करते हैं। बिजली विभाग से अपील है कि इसे दुकान के सामने से अन्यत्र शिफ्ट करवाएं। महादेव नगर: ट्रांसफॉर्मर के पास डाल रहे कचरा महादेव नगर से दिनेश गहलोत ने ट्रांसफॉर्मर के पास कचरा डालने और कचरे संग्रहण करने की हाथ गाड़ी खड़ी करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि निगम के कर्मचारी सुबह झाड़ू लगाने के बाद कचरा यहां ट्रांसफॉर्मर के पास इकट्ठा कर जाते हैं। इससे आसपास काफी बदबू रहती है। इस कचरे को भी समय से नहीं उठाया जाता है। मना करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। निगम के आला अफसरों से इस मामले पर एक्शन लेने की अपील की है। झालामंड: 10 साल से सड़क की जर्जर हालत, कब सुधरेगी शहर के जीपी बिश्नोई ने झालामंड–फिटकासनी रोड की दुर्दशा बताते हुए कलेक्टर के नाम पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया है कि झालामंड से फिटकासनी गांव तक जाने वाली रोड पर पानी की पाइपलाइन फूटी होने से पूरा रोड कीचड़ और पानी से भर गया है। यहां से आना–जाना मुश्किल हो चला है। सड़क तो 10 साल से जर्जर अवस्था में थी ही अब किसी काम की नहीं रह गई है। पाइपलाइन की लीकेज बंद करवा कर पानी की और मरम्मत कार्य करवा कर इस सड़क की दुर्दशा सुधारने की आपसे अपील है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… बिहारी कॉलोनी: पोस्ट के बाद रोशन हो गई रोड लाइट बासनी की बिहारी कॉलोनी से रजनीश कुमार ने रोड लाइट खराब होने की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि कई दिनों से हमारे एरिया की रोड लाइटबंद है। अंधेरे के कारण लोगों को काफी असुविधा हो रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद निगम ने रोड लाइट की मरम्मत करवा दी जिसके बाद अंधेरे रोड पर पर्याप्त रोशनी होने से लोगों को काफी राहत मिली है। सूर सागर: वार्ड 5 के पार्षद विशाल सांखला बनें ‘पब्लिक के स्टार’ सूर सागर रोड, वार्ड 5 में इमली बाड़ी से मोहम्मद यूसुफ ने गली में घना अंधेरा रहने की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंनेबताया था कि हमारे मोहल्ले में तीन गलियों में रोड एवं स्ट्रीट लाइट न होने के कारण घना अंधेरा छाया रहता है। नगर निगम के विद्युत विभाग में हमने इस समस्या के लिए कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 'भास्कर समाधान' के माध्यम से उनकी समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 5 के पार्षद विशाल सांखला ने मोहल्ले में रोड एवं स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करवा कर समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग