जोधपुर में कहीं बदहाल सड़क और टूटी पेयजल पाइपलाइन से लोग परेशान हैं तो कहीं मेनरोड पर टूटे डस्टबिन और जमा कचरे ने परेशानी बढ़ा रखी है। वहीं कमला नेहरू नगर की जाना भाकर जोशी कॉलोनी में सफाई व्यवस्था की समस्या का समाधान होने से रहवासियों को राहत मिली है। सरदारपुरा में सीवर लाइन कार्य के बाद बंद हुआ रास्ता भी खुलवा दिया गया है। बाकी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को जिम्मेदार विभागों से कार्रवाई का इंतजार है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उस समाधान पर, जिससे लोगों को मिली राहत... सफाई प्रभारी बाबुलाल बने 'पब्लिक के स्टार' शहर के कमला नहरू नगर से सूर्य आचार्य ने जाना भाकर जोशी कॉलोनी में नियमित सफाई नहीं होने की समस्या पोस्ट की थी। इन्होनें कई बार शिकायत करी। समस्या सामने आने के बाद सफाई प्रभारी बाबुलाल ने इसका समाधान करवा दिया। इससे कॉलोनी के लोगों को राहत मिली। ब्लोक रोड की समस्या का हुआ समाधान सरदारपुरा से जितेंद्र ने सीवर लाइन कार्य के बाद रोड ब्लोक हो जाने की समस्या साझा की थी। उनका कहना है कि जेसीबी से रोड तोड़कर चले गए थे। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया है। इससे कॉलोनी में लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... झूलता हुआ बिजली का पोल बना हादसों का खतरा पाल रेड, रूप रजत टाउनशिप से मुकेश वैशनव ने बिजली का पोल झूल जाने की समस्या पोस्ट की है। पोस्ट में बताया कि पोल कभी भी घर का ऊपर गिर सकता है। बिजली की तारें टूटकर घर या सड़क पर गिरने से करंट फैल सकता है। पोल गिरने से घर की छत या दीवार को नुकसान पहुंचने और बिजली सप्लाई बाधित होने की आशंका भी है। इनकी समस्या के समाधान किया जाए। कॉलोनी में टूटे डस्टबिन, जमा कचरे से लोग परेशान चोपासनी हाउसिंग बोर्ड से विजय ने कॉलोनी के मेनरोड पर कई दिनों से टूटे हुए डस्टबिन पड़े रहने की समस्या पोस्ट कर निगम पर सवाल उठाए हैं। सफाई कर्मचारियों को कई बार शिकायत करी, लेकिन नहीं हटाया। कचरा पड़े रहने से आसपास बदबू फैलती है और राहगीरों को परेशानी होती है। आवारा पशु कचरा बिखेरते हैं तो मच्छर और मक्खियां पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है। इनकी समस्या के समाधान किया जाए। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. आमजन की आवाज 'भास्कर समाधान':बीच सड़क खुला वॉल्व चैम्बर, 10 दिन से खोद रखा गड्ढा, दो हादसे हुए 2.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 3.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 5.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 6.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 7.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 8.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 10.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी