मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा- आपकी खाद-बीज की दुकान थी, किसानों को लूटते थे। मैं ब्रजवासी हूं, आप जो कहेंगे, उसका पूरा जवाब दूंगा और इसमें कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। सीएम ने कहा- आप परिवार, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। परिवारवाद की राजनीति जब तक कांग्रेस करेगी और भी हश्र होने वाला है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को जोधपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए। इसके बाद सभा को संबोधित किया। जानिए, अशोक गहलोत ने क्या कहा था पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में कहा था कि मैंने सरकार बनने पर सीएम भजनलाल शर्मा को सलाह दी थी कि रिश्तेदारों को सत्ता से दूर रखें। गहलोत ने आरोप लगाया था कि सीएम के रिश्तेदार प्रमोद शर्मा पुलिस रिकॉर्ड में फरार होने के बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं और नई सरकार के शपथ लेते ही उनके पुराने केस बंद करवा दिए गए। अब सीएम का यह बयान गहलोत के इसी आरोप का सीधा जवाब माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें ‘मैं किसान का बेटा हूं और आप जादूगर के बेटे हैं’ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहलोत पर तंज कसते हुए कहा- मुझसे अशोक गहलोत का बहुत अच्छा प्रेम है। कांग्रेस में उनकी चल नहीं रही है। सीएम ने कहा- मैं किसान का बेटा हूं और आप जादूगर के बेटे हैं। आपने किसानों को लूटने का काम किया है। आपकी खाद-बीज की दुकान थी। पहले भी किसानों को लूटते थे, आज भी किसानों को लूटने की बात करते हो। आपके उस गोदाम पर छापा भी पड़ा था। आप नकली माल के पैसे लेकर कई गुना कमाते थे। आप जैसा सुनना चाहते हो, मैं सुनाने को तैयार हूं सीएम ने कहा- उस समय की किसानों ने पर्ची भी रखी हुई है। आप किस तरह से बिल काटते थे। आपके भाई क्या करते थे, आप क्या बनना चाहते हो। क्या मुझसे सुनना चाहते हो। आप जैसा सुनना चाहते हो, मैं सुनाने को तैयार हूं। जोधपुर के लोग हर बार चुनकर भेजते थे, रिश्तेदारों-परिवार का भला किया मुख्यमंत्री ने कहा- आपका ओएसडी क्या कहता है। आपने विरोधी के साथ क्या किया था। आप उन्हीं से सुन लीजिए। आपने RPSC में पैसे लेकर किसे सदस्य बनाया था और बाद में उसने क्या गुल खिलाए थे। वो भी आप जानते हो। आपके पीएसओ को जेल में क्यों जाना पड़ रहा है। उसने कहा- नकल माफियाओं से तार थे। तुम्हारे सीएमओ से सीधे तार जुड़ रहे थे। ये शशिकांत कौन है..उसे भी बताओ..राजकुमार यादव कौन थे। जोधपुर में खाद बीज की दुकान तो थी। किस तरह की लीज दी, वो भी देख लीजिए। जोधपुर के लोग हर बार चुनकर भेजते थे, उनका कितना भला किया। उनका आपने तो भला किया नहीं, बल्कि रिश्तेदारों और परिवार का भला किया। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- रतन शर्मा, मुणोत सीपी, राजीव अरोड़ा…बहुत लंबी लाइन है। ये बताऊंगा तो पैरों के तले जमीन खिसक जाएगी। अभी तो बहुत है, कहां-कहां आपने किस तरह से किया है। कहां पैसा जाता था। भोले मत बनिए, राजस्थान की जनता सब जानती है। लगातार किस तरह से घोटाले हुए हैं। जल जीवन मिशन में आपका मंत्री भी जेल में, आपके अधिकारी भी जेल में। अब किसी अधिकारी पर टिप्पणी करते हो, वो अधिकारी तो आपके समय भी थे, तब क्या कर रहे थे। ये खबर भी पढ़ें... गहलोत बोले- मुख्यमंत्री आरोपों के सबूत दें या माफी मांगें:सीएम बताएं, अनंता रिसॉर्ट को विशेष पैकेज देने में आपकी क्या भूमिका है? पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…