प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को जोधपुर आएंगे। यहां गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद गांधी मैदान से गोल बिल्डिंग सर्किल तक पदयात्रा भी करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए आज जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया, DCP मुख्यालय शहीन सी सहित पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारी गोल बिल्डिंग मार्ग पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम के कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान शहर विधायक अतुल भंसाली भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, भाजपा नेता पवन आसोपा सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर और कमिश्नर ने इस पूरे रूट पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही सीएम के कार्यक्रम के दौरान वैकल्पिक मार्ग से रूट डायवर्ट करने को लेकर भी चर्चा की। जानकारी के मुताबिक 3 नवंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 12 बजे तक जोधपुर पहुंचेंगे। इसके बाद गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से गांधी मैदान से गोल बिल्डिंग सर्कल तक पदयात्रा भी करेंगे इस दौरान आमजन को लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ का संदेश भी देंगे।।