जोधपुर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस और डीएसटी पश्चिम की संयुक्त टीम ने 63 वर्षीय बुजुर्ग को डोडा पोस्त की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11.632 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविन्द्र पाल सिंह को डीएसटी पश्चिम प्रभारी महादेव प्रसाद से आरोपी के पास अवैध मादक पदार्थ होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने गांव सरहद बैरू में दबिश दी। यहां से धोकलराम (63) पुत्र जोराराम, निवासी बैरू को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11.632 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा मिला। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच सूरसागर थानाधिकारी हरिशचन्द्र सोलंकी को सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी डोडा पोस्त कहां से लाया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल अजीतसिंह, पिन्टूसिंह, कॉन्स्टेबल प्रेमाराम, हरीश और रामचंद्र शामिल रहे। वहीं डीएसटी पश्चिम टीम से प्रभारी महादेव प्रसाद, हेड कॉन्स्टेबल राजूसिंह और गंगासिंह तथा कॉन्स्टेबल हनुमान राम, धीरज, दलाराम, रामसिंह, डूंगरसिंह और लादूराम ने कार्रवाई में शामिल रहे।