जोधपुर हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड करने के मामले में कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। थाने के SI सहदेव भाटी ने बताया कि NDPS मामले के आरोपी कलविंदर सिंह पनेसर पर अपने तीन फर्जी जमानत आदेश वेबसाइट पर अपलोड करने का आरोप है। इनमें 26 अक्टूबर का आदेश हाईकोर्ट प्रशासन ने फर्जी माना है। आदेश की नंबरिंग और उसमें लोक अभियोजक के रूप में दर्ज नाम पर भी सवाल उठे हैं। मामला सामने आने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने फर्जी आदेश हटाने की प्रक्रिया शुरू कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की है। आरोपी के खिलाफ श्रीगंगानगर के राजियासर थाने में अफीम तस्करी का मामला दर्ज है, जिसमें 8 किलो 61 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।