जोधपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में उड़ान से पहले तकनीकी खराबी आ गई। इस पर फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। इसके बाद पैसेंजर को विमान से उतारा गया। फ्लाइट के कैंसिल होने से पैसेंजर को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. मनोज उनियाल ने बताया- एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 1262 जोधपुर से बुधवार दोपहर 2:25 बजे मुंबई के लिए रवाना होनी थी। पैसेंजर फ्लाइट में बैठ गए थे। इसी दौरान तकनीकी समस्या आ गई। इसके बाद एयरलाइन ने फ्लाइट को कैंसिल कर दिया। टर्मिनल मैनेजर ने बताया- फ्लाइट में करीब 45 पैसेंजर सवार थे। मुंबई से आई थी, रवाना होने से पहले खराबी फ्लाइट कैंसिल होने से पैसेंजर को परेशानी का सामाना करना पड़ा। फ्लाइट कैंसिल होने के चलते एयरलाइन ने यात्रियों को अगली फ्लाइट से मुंबई जाने या किराया रिफंड का विकल्प दिया है। यह फ्लाइट 1:49 बजे मुंबई से जोधपुर आई थी।