जोधपुर में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में 17 पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में आज उप सरपंच के चुनाव हुए हैं। उप सरपंच पद के लिए ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच मतदान कियाे। वहीं, शुक्रवार को दूसरे चरण की 441 ग्राम सरपंचों के पदों पर चुनाव हुए थे। एक नामांकन होने पर निर्विरोध उप सरपंच उप सरपंचों के नामांकन के बाद वार्ड पंच वोटिंग कर उप सरपंच का चुनाव करते हैं। उप सरपंच पद के लिए एक ही नामांकन आने पर उप सरपंच का निर्वाचन निर्विरोध किया जाता है। जिले में कई जगह उपसरपंच का निर्विरोध चुनाव हुआ है उप सरपंच के चुनाव को लेकर भी गांवों में खासा जोश है। जिले की 440 ग्राम पंचायतों में चुनाव दूसरे चरण की 17 पंचायत समिति आसोप, बावड़ी, भोपालगढ़, बिलाड़ा, धवा, हतुंडी, झंवर, कापरड़ा, केरू, लूणी, मंडोर, ओसियां, पीपाड़ सिटी, सालवा खुर्द, सामराऊ, तिंवरी और उम्मेदनगर की 440 ग्राम पंचायतों में उपसरपंच चुनाव हुए। इससे पहले शुक्रवार को 441 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पद के लिए चुनाव हुए थे। बिलाड़ा की भावी में री-पोलिंग के आदेश हुए हैं। बिलाड़ा पंचायत समिति की भावी ग्राम पंचायत में 3 नवंबर को चुना जाएगा उप सरपंच बिलाड़ा पंचायत समिति की भावी ग्राम पंचायत में सरपंच और वार्ड पंच के लिए 2 नवंबर को दोबारा चुनाव करवाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। भावी ग्राम पंचायत में शुक्रवार को मतदान के दौरान मतदान केंद्र संख्या 12 (सेठ धनराज मगराज तेलीड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, भावी-मध्य भाग) पर वोट चोरी होने और मौके पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने के कारण यह आदेश दिए गए हैं। निर्विरोध निर्वाचित 8 वार्डों में पुनर्मतदान नहीं होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत भावी में उपसरपंच पद का चुनाव 31 अक्टूबर को होना था, जो अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 3 नवंबर को किया जाएगा। तिंवरी की मंडियाई खुर्द पंचायत में किरण मेघवाल निर्विरोध उपसरपंच बनीं। नतीजे घोषित होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित सरपंच और उपसरपंच का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। ओसियां विधायक भैराराम सियोल ने भी दोनों जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। मांडियाई खुर्द विधायक भैराराम सियोल का पैतृक गांव है। पंचायत चुनाव के नतीजे पर क्षेत्र के लोगों की नजर थी। देखें उपसरपंचों की लिस्ट…