दीपावली से पहले बिजली व्यवस्था को ठीक करने के लिए जोधपुर डिस्कॉम की ओर से रविवार को मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके चलते 1 नवंबर को सुबह 7 से 11 बजे तक शहर के कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता खेताराम पंवार की ओर से जारी सूचना के अनुसार 33/11 केवी जवाहिर हॉस्पिटल बिजलीघर पर बिजली की लाइनों और उपकरणों की जांच व मरम्मत की जाएगी। इस कारण गीता आश्रम, अंबेडकर, अचलवंशी, वीआईपी सर्किट हाउस और सीवीएस फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। प्रमुख प्रभावित इलाके और फीडर वार विवरण दीपावली से पहले विद्युत तंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जोधपुर डिस्कॉम ने मेंटेनेंस का शेड्यूल तैयार किया है। रविवार सुबह 4 घंटे के इस शटडाउन के दौरान 33/11 केवी जवाहर हॉस्पिटल सबस्टेशन से जुड़े अलग-अलग फीडरों गीता आश्रम फीडर, अंबेडकर फीडर, अचलवंशी फीडर, VIP सर्किट हाउस फीडर और CVS फीडर के अंतर्गत आने वाले बड़े हिस्से में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 7 से 11 बजे तक शटडाउन, समय पर काम निपटाने की अपील डिस्कॉम के सहायक अभियंता खेताराम पंवार ने शहरवासियों से अपील की है कि वे रविवार सुबह 7 से 11 बजे तक होने वाले इस शटडाउन को ध्यान में रखते हुए अपने पानी के पंप चलाने और अन्य जरूरी बिजली से जुड़े काम समय से पहले ही निपटा लें। उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस का कार्य पूरा होते ही सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी। त्योहार के दौरान ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।