जोधपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने सड़क और नाली से जुड़ी समस्याएं सामने रखी हैं। कहीं सीवर लाइन डालने के बाद सड़क पर बने गड्ढे की मरम्मत नहीं हुई तो कहीं सरकारी स्कूल के सामने नाली टूटने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। वहीं, कचरा संग्रहण और सड़क पर पानी भरने की समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... महिपाल सिंह बने आज के 'पब्लिक के स्टार' सूर्या कॉलोनी से प्रवीण ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र में बिजली के ट्रांसफॉर्मर का कवर टूटा हुआ है। इससे हादसे का खतरा बना हुआ था। समस्या सामने आने के बाद एग्जीक्यूटिव डिस्कॉम कॉल सेंटर के महिपाल सिंह ने इसका समाधान करवाया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। रोटरी बालाजी में सड़क पर भरे पानी की समस्या दूर रोटरी बालाजी से अजय कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र की सड़क पर एक महीने से पानी भरा हुआ है। इसके कारण वाहन चालकों और राहगीरों को वहां से निकलने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने इसका समाधान करवा दिया। जिससे लोगों को राहत मिली और सड़क पर फैल रहे पानी को साफ करवा दिया है। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... रावत नगर में सीवर लाइन डालने के बाद सड़क पर बने गड्ढे रावत नगर से किशोर कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में सीवर लाइन डालने के बाद सड़क पर गड्ढा हो गया है। लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा बना हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग से गड्ढे की मरम्मत करवाने की मांग की है। कालीबेरी में सरकारी स्कूल के सामने टूटी नाली, सड़क पर फैल रहा गंदा पानी कालीबेरी से किशोर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सरकारी स्कूल के सामने नाली पूरी तरह से टूटी हुई है। इसके कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे आसपास गंदगी बनी हुई है और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से नाली की मरम्मत करवाने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. सब्जी मंडी चौराहे के पास जलभराव से राहत:सूर सागर में सालों से जमा गंदगी हुई साफ 2. जोधपुर की कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाओं पर सवाल:कहीं सड़क पर बह रहा पानी तो कहीं कचरे का ढेर 3.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 4.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 6.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 7.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 8.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 9.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’