जोधपुर में दीपावली के त्योहार को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की ओर से चार दिनों के लिए नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत सरदारपुरा में खरीदारी के लिए जाने वाले शहरवासी बी और सी रोड पर गाड़ियां पार्क नहीं कर पाएंगे। वहीं इस दौरान रोडवेज बसों का भी रूट बदलेगा। इसके अलावा घंटाघर और नई सड़क वाले कुछ मार्गों पर थ्री व्हीलर से लेकर सिटी बसों की एंट्री तक नहीं रहेगी। ट्रै​फिक पुलिस उपायुक्त के अनुसार- धनतेरस, दीपावली और भाई दूज के त्योहार को देखते हुए ये व्यवस्था 5 से 8 नवंबर तक लागू रहेगी। जानें क्या होगी व्यवस्था… ट्रैफिक पुलिस की अपील, रोड पर सामान नहीं रखें दुकानदार ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर के व्यापारियों और शहरवासियों से भी अपील की गई है कि वे दुकान के आगे यानी रोड पर सामान नहीं रखें। इसके अलावा सरदारपुरा के बाजार में खरीदारी करने आने वाले शहरवासियों के लिए भी गाड़ियां निर्धारित पार्किंग में खड़ी करने की अपील की गई है।