जोधपुर शहर में पानी स्टोरेज और सप्लाई को लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में 7 नवंबर से पानी सप्लाई बंद रहेगी। पीएचईडी एसई राजेंद्र मेहता ने बताया- 7 नवंबर, 12 नवंबर, 17 नवंबर और 22 नवंबर को शहर के सभी फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी। कायलाना, चौपासनी और सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबंधित सभी क्षेत्रों में कटौती के अगले दिन पानी की सप्लाई की जाएगी। इसी तरह झालामंड और तख्तसागर फिल्टर हाउस से जुड़े सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों, पाल बाइपास और शिल्पग्राम के आसपास के क्षेत्रों में 8 नवंबर, 13 नवंबर,18 नवंबर और 23 नवंबर को जलापूर्ति बंद रहेगी। इन एरिया में भी कटौती के अगले दिन पानी की सप्लाई होगी। जोधपुर में 2 से 4 घंटे भी बिजली रहेगी बंद जोधपुर शहर में बुधवार को कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। शहर में 2 से 4 घंटे तक बिजली नहीं आएगी। यह कटौती विभिन्न इलाको में अलग-अलग समय पर तक रहेगी। सुबह 8 से 10 बजे तक बिजली कटौती होटल चन्द्रा, राजपूताना, शांति विहार कॉलोनी, आईजी बंगला, ऑफिसर मैस, शेर विलास कॉलोनी, आहूजा कॉलोनी, यूरो फिड्स स्कूल वाली गली, नरपत निवास, व्यास कॉलोनी, मौसम विभाग, फिजिकल कॉलेज और आसपास का संपूर्ण क्षेत्र। सेन्ट्रल स्कूल स्कीम, कानाराम डेयरी, टैम्पू स्टेण्ड, और एयर-फोर्स स्टेशन आसपास का क्षेत्र। होटल जोधाणा, पार्क प्लाजा, कृष्णा मोर्केट, इन्द्रा कॉलोनी, सर प्रताप कॉलोनी, ऑफिसर मैस, आहूजा कॉलोनी, शारदा पार्क, एयरपोर्ट रोड, वन चौकी एयरपोर्ट थाना, पाँच बती कॉलोनी और आसपास का संपूर्ण क्षेत्र। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक एकता नगर, रमजान जी का हत्था, नांदड़ी फांटा, धापी मार्बल, बोराणा डेयरी, सती माता मंदिर के पास खसरा नंबर 108 एवं 109 में बिजली बंद रहेगी। 8.30 बजे से 12.30 बजे तक 33/11 केवी सूरसागर जीएसएस के 11 केवी चोपड़ फीडर से संबंधित चोपड़ रोड पर स्थित रेडार क्षेत्र के आसपास की समस्त खानों व पत्थरों की फैक्टरियों अन्य आसपास के क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।