जोधपुर में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं, अधिकतम तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री बना हुआ है। तापमान में गिरावट नवंबर में सर्दी के बढ़ने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तरह था। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात के समय सर्दी बढ़ रही है। सुबह हल्की ठंड के साथ धूप खिलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। तापमान में आएगा बदलाव मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में उतारा-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और बुधवार को 35 डिग्री बना रह सकता है। 3 नवंबर से 8 नवंबर के दौरान तापमान 34-35 डिग्री के बीच बना रहने की संभावना है। ऐसे में तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेगा। वहीं सप्ताहभर मौसम साफ बना रहेगा। अक्टूबर में इस बार अधिकतम तापमान रहा ज्यादा वहीं, तापमान की पिछले साल से तुलना की जाए तो पिछले साल अक्टूबर माह में अधिकतम तापमान औसत नीचे ही बना रहा। पिछले साल 27 अक्टूबर को अधिकतम तापमान सबसे नीचले स्तर पर 27.8 डिग्री तक गया था। इस बार अक्टूबर माह में सबसे कम अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री 28 अक्टूबर को रहा। इस बार अक्तूबर माह में अधिकतम तापमान का औसत 36.1 डिग्री रहा। इस बार पूरे अक्तूबर माह में तापमान औसत से ऊपर बना रहा।