जोधपुर में मौसम अब धीरे-धीरे सर्दी की तरफ बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान पिछले कुछ दिन से 20 डिग्री से नीचे बना हुआ है। हालांकि अधिकतम तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच बना हुआ है। तापमान में गिरावट से आगामी दिनों में और सर्दी के बढ़ने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात के समय सर्दी बढ़ रही है। सुबह हल्की ठंड के साथ धूप खिलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है। जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में उतारा-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और गुरुवार को 35 डिग्री बना रह सकता है। 4 नवंबर से 9 नवंबर के दौरान तापमान 34-35 डिग्री के बीच बना रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 18 से 20 ऐसे में तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेगा। वहीं सप्ताहभर मौसम साफ बना रहेगा।