जोधपुर में तापमान में गिरावट के साथ ही धीरे-धीरे अब सर्दी बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आस-पास बना हुआ है। जिससे शहर में सुबह-शाम ठंड का असर महसूस होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताहभर मौसम साफ बना रहेगा। रात का तापमान 2.6 डिग्री बढ़ा वहीं, अक्टूबर के अंतिम दिन मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। दिन के तापमान में भी 3 डिग्री की गिरावट वहीं, शुक्रवार अधिकतम तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने शनिरवार को हल्की बारिश का अनुमान जताया था हालांकि बारिश हुई। आगामी दिनों में सर्दी बढ़ने का अनुमान है। तापमान में गिरावट से शहर में गर्म कपड़ों के मार्केट भी सजने लगे हैं। अक्टूबर में इस बार अधिकतम तापमान रहा ज्यादा वहीं, तापमान की पिछले साल से तुलना की जाए तो पिछले साल अक्टूबर माह में अधिकतम तापमान औसत नीचे ही बना रहा। पिछले साल 27 अक्टूबर को अधिकतम तापमान सबसे निचले स्तर पर 27.8 डिग्री तक गया था। इस बार अक्टूबर माह में सबसे कम अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री 28 अक्टूबर को रहा। इस बार अक्टूबर माह में अधिकतम तापमान का औसत 36.1 डिग्री रहा। इस बार पूरे अक्टूबर माह में तापमान औसत से ऊपर बना रहा।