जोधपुर में तापमान में गिरावट के साथ ही धीरे-धीरे अब सर्दी बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया है। हालांकि अधिकतम तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शहर में अक्टूबर में ठंड का असर नहीं रहा हालांकि नवंबर में सर्दी बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री गिरा रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंड हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम साफ बना रहने और सर्दी बढ़ने का अनुमान जताया है। सर्दी के धीरे-धीरे बढ़ने के साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों में गर्म कपड़ों के मार्केट सजने लगे हैं। इस बार अक्टूबर में अधिकतम तापमान रहा ज्यादा वहीं, तापमान की पिछले साल से तुलना की जाए तो पिछले साल अक्टूबर माह में अधिकतम तापमान औसत नीचे ही बना रहा। पिछले साल 27 अक्टूबर को अधिकतम तापमान सबसे नीचले स्तर पर 27.8 डिग्री तक गया था। इस बार अक्टूबर महीने में सबसे कम अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री 28 अक्टूबर को रहा। इस बार अक्तूबर माह में अधिकतम तापमान का औसत 36.1 डिग्री रहा। इस बार पूरे अक्टूबर माह में तापमान औसत से ऊपर बना रहा।