करौली में शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि और सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण किया और फूल चढ़ाए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के कार्यकाल में देश की परमाणु और अंतरिक्ष शक्ति को मिली मजबूती और हरित क्रांति में उनके योगदान का जिक्र किया। उन्होंने सरदार पटेल की देश की 500 से अधिक रियासतों के एकीकरण में निभाई भूमिका को भी याद किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों नेताओं का जीवन देश की एकता, साहस और सेवा की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश मीणा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव कन्हैयालाल शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव भूपेंद्र भारद्वाज, प्रदेश कांग्रेस सदस्य महेंद्र सूरौठिया, जिला उपाध्यक्ष रामगिलास जाटव, नगर परिषद पार्षद एवं जिला कांग्रेस महासचिव प्रेमसिंह माली, जिला एससी विभाग उपाध्यक्ष रामविलास बैरवा और शिवकुमार हरदैनिया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।