करौली जिले की 76 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान होगा। यह चुनाव तीसरे चरण के तहत होंगे। जिले की हिंडौन पंचायत समिति की 27, श्रीमहावीरजी की 24 और शेरपुर-सूरौठ की 25 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। दैनिक भास्कर डिजिटल टीम ने गांवों में जाकर लोगों और जनप्रतिनिधियों से बात की। टीम ने सरपंच पद के संभावित दावेदारों के नाम जुटाए हैं। देखें सरपंच पद के संभावित दावेदारों की लिस्ट...