करौली जिले की 3 पंचायत समितियों की 89 ग्राम पंचायतों में से 54 में महिला सरपंच चुनी गई हैं। ये चुनाव दूसरे चरण में शुक्रवार को हुए। करौली पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में से 17 में महिला सरपंच निर्वाचित हुईं। मासलपुर की 26 ग्राम पंचायतों में से 14 में महिलाओं ने जीत दर्ज की। नादौती पंचायत समिति की 38 ग्राम पंचायतों में से 23 में महिला सरपंच चुनी गईं। तीनों पंचायत समितियों को मिलाकर करीब 61 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में महिला सरपंच होंगी।