करौली पुलिस ने आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापार मंडल और सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक की। कोतवाली थाने में हुई बैठक की अध्यक्षता एसपी लोकेश सोनवाल ने की। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, अपराध रोकने और साइबर फ्रॉड जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। एसपी ने व्यापारियों और शहरवासियों से आपसी तालमेल बनाए रखने की अपील की। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा। व्यापार मंडल के सदस्यों और शहरवासियों ने बाजारों में यातायात व्यवस्था सुधारने और कानून-व्यवस्था बेहतर करने के सुझाव दिए। पुलिस अधिकारियों ने सुझावों के आधार पर जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने त्योहारों के दौरान बाजारों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम करने की बात कही। आमजन से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की। बैठक में एएसपी रामकुमार कस्वां, डीएसपी किशोर सिंह भदौरिया, कोतवाली थाना प्रभारी विनोद सांवरिया, साइबर थाना प्रभारी कुसुम और यातायात प्रभारी देवेश जाटव मौजूद रहे। व्यापार मंडल और सीएलजी के सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।