केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला करीब 20 साल पुराने सड़क निर्माण प्रोजेक्ट से जुड़ा है। उस समय ज्ञानेश कुमार राज्य में PWD सचिव थे। कोल्लम के ठेकेदार साजन ने विजिलेंस विभाग में शिकायत की है। उनका आरोप है कि ज्ञानेश कुमार ने केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (KSTP) के तहत पूरा काम होने के बाद उसका भुगतान जारी करने के बदले ₹2 करोड़ की रिश्वत मांगी थी। क्या था पूरा मामला