खानपुर | देहरादून में नेशनल राइफल एसोसिएशन की ओर से आयोजित जीवी मावलंकर नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में खानपुर निवासी मोहम्मद हसनैन ने शानदार प्रदर्शन किया। निजी स्कूल के छात्र हसनैन ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 353 स्कोर किया। दूसरी रैंक हासिल की। दो सिल्वर मेडल जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया। हसनैन इससे पहले भी अलग-अलग शूटिंग प्रतियोगिताओं में गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। हाल ही में उन्होंने पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के टीम ट्रायल्स में इंदौर में भाग लिया। वे अभी जयपुर की एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। अब उनका लक्ष्य टीम इंडिया में चयन पाना है।