खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास और तिजारा पंचायत समिति के 40 वार्डों और जिला परिषद सदस्य के 9 वार्डों के लिए वोटिंग हुई। इसके लिए कुल 237 मतदान केंद्र बनाए गए। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दी। किशनगढ़बास पंचायत समिति में प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए रिजर्व किया गया है। वहीं, तिजारा पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए ओबीसी ओपन है। शाम 6 बजे तक मतदान चला। मतगणना 20 नवंबर को होगी और रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। वहीं, सरपंच पद के चुनाव 5 नवंबर को होंगे। मतदान प्रतिशत खैरथल-तिजारा जिला परिषद का मतदान देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS -