कोटा में ‘भास्कर समाधान’ आम पब्लिक की आवाज बन उनकी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष रख रहा है। त्योहारी सीजन में अतिक्रमण की समस्या हो या गली–मोहल्ले में खराब रोड लाइट अथवा साफ–सफाई में लापरवाही, लोग अपनी रोजमर्रा की समस्याओं पर सीधे जिम्मेदारों से सवाल पूछ रहे हैं। अधिकारी और विभाग भी इन समस्याओं पर एक्शन लेते हुए समाधान करवा रहे हैं। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… आरकेपुरम: घर के बाहर बह रहा गंदा पानी कोटा शहर की बॉम्बे कॉलोनी योजना, आरकेपुरम, स्वामी विवेकानंद नगर क्षेत्र से अंकुश मीणा ने गंदे पानी की निकासी से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि 15 दिन पहले घर के सामने नाली पक्की करने का काम किया गया था। लेकिन नालियां इस तरह से बनाई गई हैं कि सारा गंदा पानी बहकर सड़कों और गलियों में बह रहा है। वार्ड पार्षद को भी बोला है लेकिन न तो उन्होंने समाधान करवाया न ही मौके पर आकर हालात ही देखें हैं। गुमानपुरा: 20 साल से न रोड बनी न ही पक्की नालियां 'भास्कर समाधान' पर गुमानपुरा की आरपीएस कॉलोनी से मोहम्मद साजिद ने नालियों और सड़क निर्माण से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सीएडी रोड पर बना यह टिम्बर मार्केट केडीए योजना के अंतर्गत आता है। लेकिन पिछले 20 सालों से न तो यहां पक्की नालियां बनी हैं न ही सड़कें। दुकानदारों ने बजरी और निर्माण सामग्री सड़क पर ही फैला रखी है। 30 फीट का रास्ता 10 फुट भी नहीं बचा है। केडीए जनसुनवाई कैम्प में भी दो बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। नयापुरा: त्योहारी सीजन में अतिक्रमण बना समस्या शहर की एसीबी स्ट्रीट, प्रोफेसर्स कॉलोनी, नयापुरा से नरेश जैन ने दुकानदारों द्वारा रोड पर सामान रखकर अतिक्रमण करने की शिकायत भेजी है। उन्होंने लिखा है कि पहले से जाम का दबाव झेल रही सड़कों पर त्योहारी सीजन में दुकानदारों ने सड़क पर सामान रखकर इसे और भी संकरा कर दिया है। इस अतिक्रमण पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। नयापुरा: लाइटिंग बंद होने से बदरंग हुआ स्मारक 'भास्कर समाधान' पर छत्र विलास गार्डन, नयापुरा से अर्जुन कुमावत ने स्मारकों के इर्द–गिर्द सौंदर्यीकरण के लिए की गई लाइटिंग के बंद होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जेडीबी कॉलेज के सामने देश के तीन महापुरुषों की प्रतिमा लगाई हुई हैं। लेकिन कई महीनों से इनके चारों ओर लगी फैंसी लाइट्स बंद हैं। इससे तीनों स्टेच्यू लंबे समय से अंधेरे में डूबे रहते हैं। इससे शहर के स्मारकों का सौंदर्य भी प्रभवित हो रहा है। इस समस्या का समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… कुन्हाड़ी: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन 'भास्कर समाधान' पर लैंडमार्क सिटी रोड, पार्श्वनाथ प्लीजेंट रेजिडेंसी से रूप नारायण गोचर ने सड़क के गड्‌ढे की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारे यहां कि मुख्य रोड पर एक बड़ा गड्‌ढा है जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी होती है। इस समस्या के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने पैचवर्क करवा कर गड्‌ढे को भर दिया। सड़क सुधर जाने से लोगों की परेशानी भी खत्म हो गई। शिकायतकर्ता ने भी समस्या के समाधान होने की जानकारी शेयर की है। संतोष नगर-I: वार्ड 34 के पार्षद सुरेन्द्र गुप्ता बने 'पब्लिक के स्टार' 'भास्कर समाधान' पर बोरखेड़ा लिंक रोड, सहारा एनक्लेव से अमित गालव ने कॉलोनी की नालियों से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि संतोष नगर-I में नई नालियां बनाने का काम कई महीना पहले किया जा चुका है। लेकिन इसे अब तक ढका नहीं है। घर के अंदर आने या बाहर जाने के लिए भी लकड़ी के फट्टे और पत्थर लगाने पड़े हैं। अमित ने बताया कि उनका बच्चा दो बार इस खुली नाली में गिरकर चोटिल हो चुका है। खुद वो भी बाइक निकालते समय गिर चुके हैं। बाहर खड़ी गाड़ियों के चाेरी होने का डर भी बना रहता है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 34 के पार्षद सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने समाधान करवा दिया है। स्थायी समाधान के लिए विभागीय प्रक्रिया जारी है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित