कोटा के आरके पुरम थाना क्षेत्र में उधार के पैसे मांगने पर कैफे संचालक पर चाकू से ताबतोड़ हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में गुमानपुरा शॉपिंग सेंटर निवासी राहुल (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में घायल संचालक को तुरंत मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घटना रविवार देर रात की है। घायल राहुल ने सोमवार सुबह मामले में आरकेपुरम थाने में शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पैसे मांगने पर कस्टमर ने दी धमकियां पुलिस में दी शिकायत के अनुसार, राहुल आरकेपुरम थाना क्षेत्र में एक कैफे चलाता है। वहां प्रशांत नाम का युवक लंबे समय से अपने दोस्तों के साथ आता था। कैफे संचालक राहुल ने प्रशांत से उधार के 100 से 150 रुपए मांगे थे। कई बार रुपए मांगने पर प्रशांत ने धमकियां देना शुरू कर दिया था। एक बार शराब के नशे में कैफे पर आकर उसने कहा था कि अब कैफे कैसे चलाकर दिखाता है। उसने मारपीट करने की धमकी भी दी थी। चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए राहुल के अनुसार रविवार रात प्रशांत अपने दोस्तों के साथ कैफे पर आया और पीछे से उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से उसकी पीठ और सिर में चोट आई।