कोटा में कहीं सालों से नालियों की सफाई नहीं होने से लोग परेशान हैं, तो कहीं धंसे नाली के ढक्कन और झुके बिजली के खंभे हादसों को न्योता दे रहे हैं। बरड़ा बस्ती में गंदे नाले और कचरे से लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। वहीं, आकाश नगर में बिजली केबल और मीना जी की कोठी में नाली के ढक्कनों की समस्या का समाधान होने से रहवासियों को राहत मिली है। बाकी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को जिम्मेदार विभागों से कार्रवाई का इंतजार है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उस समाधान पर, जिससे लोगों को मिली राहत... पार्षद सुरेंद्र कुमार गुप्ता बने 'पब्लिक के स्टार' आकाश नगर, गली न. 8 से सोनू सोनी ने बिजली के केबल मकानों से छूकर जाने की समस्या पोस्ट की थी। इससे घरों की बालकनी में खड़े इंसान को करंट लगने का खतरा भी हो सकता है। समस्या सामने आने के बाद पार्षद सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने इसका समाधान करवा दिया। इससे गली के लोगों को राहत मिली। पोस्ट के बाद लगाए नालियों के ढक्कन मीना जी की कोठी, बोरखेरा से अमित गलाव संतोष ने कॉलोनी में पिछले1 महीने से नालियों के ढक्कन नहीं लगाने की समस्या पोस्ट कर निगम पर सवाल उठाए थे। नाली का काम हुए 1 महीना हो चुका है लेकिन अभी तक इनके ढक्कन नहीं लगाए गए। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया। इससे कॉलोनी के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... सालों से नालियों की सफाई नहीं प्रताप नगर, बाबा कॉलोनी वार्ड 11 से मोहम्मद रफ़ीक ने मोहल्ले में कई सालों से नालियां और सड़क की सफाई नहीं होने के संबंध में शिकायत करी है। उनका कहना है कि नालियां कीचड़, गंदगी और मलबे से पूरी तरह भरी हुई है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही है। गंदगी रहने के कारण बीमारी फैलने का खतरा रहता है। निगम से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवा दें। धंसे हुए नाली के ढक्कन बने हादसों की वजह प्रेम नगर 3, वार्ड 29 से बबलू कुमार ने सर्वोदय स्कूल के पीछे रोड पर दो फीट की नाली के ढक्कन अंदर घुस जाने की समस्या पोस्ट की है। पोस्ट में बताया कि आए दिन इस समस्या से दुर्घटनाएं हो रही है। आने-जाने वाले लोग इसमें गिर जाते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे भी गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। इन्होनें निवेदन कर जल्द इस नाली का निर्माण करवाने की मांग की है। तारों के बोझ से झुका बिजली का खंभा शहर के आदर्श नगर, वार्ड 18 से कुशल योगी ने क्षेत्र में बिजली के खंबे पर तारों का जंजाल होने से बहुत वजन रहने की समस्या बताई है। तारों का वजन रहने से खंभा लटक गया है और तेज हवा या बारिश में खंभा गिरने का खतरा भी हो सकता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग ने इस समस्या को अंदेखा किया है। जल्द इनकी समस्या का समाधान किया जाए। गंदगी और कचरे के ढेर से हो रही सांस लेने में परेशानी अजय आहुजा नगर, अनंतपुरा से विनय राठी ने बरड़ा बस्ती वार्ड 25 में गंदे नाले और जगह-जगह कचरा जमा होने की समस्या साझा की है। इससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। दिनभर बदबू रहने के कारण लोगों का यहां रहना मुश्किल होता जा रहा है। रोज मच्छर पनप ने से बीमारीयों का खतरा रहता है। संबंधित विभाग से निवेदन है कि जल्द इनके क्षेत्र में सफाई करवाई जाए। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. आमजन की आवाज 'भास्कर समाधान':दो महीने से अंधेरे में 'गांधी–नेहरु–शास्त्री' स्मारक, त्योहारी सीजन में अतिक्रमण बना समस्या 2.'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार': निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 3.'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल: कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 4.'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार': जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 5.पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार': पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 6. कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान: जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान: झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 8. हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर': नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित