कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में सुसाइड करने वाले नाबालिग कोचिंग स्टूडेंट के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। घटना से 2 दिन पहले ही परिजनों की छात्र से बातचीत हुई थी। फोन पर उसने घरवालों को कहा कि वह 5 नवंबर को कोटा से उत्तरप्रदेश के लिए निकलेगा। घटना सोमवार की है। पुलिस ने आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। मृतक उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला था और वह पिछले एक साल से कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। कमरे से मिला सुसाइड नोट, लिखा-‘मम्मी-पापा सॉरी’ सोमवार को उसने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा था- 'मम्मी-पापा सॉरी।' मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू करवाई। मामा ने बताया-2 दिन पहले ही हुई थी बात स्टूडेंट के मामा शिव कुमार ने बताया कि दो-तीन दिन पहले ही बच्चे से बात हुई थी। वह 5 नवंबर को घर आने वाला था। उसका ट्रेन का टिकट भी बुक था। परिजनों के मुताबिक बच्चा पढ़ाई में अच्छा था और डिप्रेशन में भी नहीं था। उसने कभी ऐसी कोई परेशानी नहीं बताई। सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं पहले वह निजी कोचिंग में ऑफलाइन पढ़ाई कर रहा था, जबकि इस बार ऑनलाइन कोचिंग से तैयारी कर रहा था। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह परिवार को भी समझ नहीं आ रही। जवाहर नगर थाने के हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह ने बताया कि सुसाइड के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। --- इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कोटा में नाबालिग कोचिंग छात्र ने हॉस्टल में लगाया फंदा:सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा सॉरी; बाथरूम की चौखट पर लटका मिला