कोटा कंज्यूमर फोरम में मंगलवार को राजश्री पान मसाला के भ्रामक विज्ञापन से जुड़े मामले में सुनवाई हुई। परिवादी भाजपा नेता व एडवोकेट इंद्रमोहन सिंह हनी ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को कोटा में बुलाने की मांग की। इस पर सलमान खान व राजश्री पान मसाला के वकील ने आपत्ति जताई। फोरम ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अगली सुनवाई के लिए 1 दिसंबर दी है। पढ़िए- दोनों पक्षों की दलील ऐसे मामलों में सुनवाई का अधिकार कंज्यूमर फोरम को नहीं सलमान खान के वकील विनीत अग्रवाल व राजश्री पान मसाला की ओर से वकील राकेश सुवालका ने कोर्ट में बहस की। उनका है कि हमने दलील दी कि नेशनल कंज्यूमर फोरम (NCDRC) पहले ही कह चुका है कि ऐसे मामलों में सुनवाई का अधिकार कंज्यूमर फोरम को नहीं है। हाईकोर्ट से भी इस मामले में स्टे जारी किया हुआ है। आप इस मामले को आगे प्रोसीड नहीं कर सकते। पिछले 6 महीने से कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ रही वहीं, परिवादी इंद्र मोहन सिंह हनी ने कहा कि हाईकोर्ट ने सलमान खान के साइन की FSL जांच पर स्टेट दिया था। पिछले 6 महीने से कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ रही। हमने कंज्यूमर फोरम में कहा कि स्टे साइन की FSL जांच पर दिया है। बाकी की कार्रवाई पर स्टे नहीं है। आप प्रोसेडिंग आगे बढ़ाएं प्रोसेडिंग क्यों रोक रखी है। परिवादी ने बताया कि नेशनल कंज्यूमर फोरम (NCDRC) ने ये नहीं कहा कि ऐसे मामलों में सुनवाई का अधिकार जिला कंज्यूमर फोरम को नहीं है। अगर ऐसा होता तो नेशनल कंज्यूमर फोरम पहले ही इस मामले को खारिज कर देता। ये था मामला भाजपा नेता व एडवोकेट इंद्रमोहन सिंह ने साल भर पहले कोटा कंज्यूमर फोरम में परिवाद पेश किया था। जिसमें आरोप लगाया कि राजश्री पान मसाला कंपनी व राजश्री पान मसाले के ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड स्टार सलमान खान द्वारा “केसर युक्त इलायची” व केसर युक्त पान मसाला के नाम पर भ्रामक विज्ञापन किया जा रहा है। परिवाद में कहा गया है कि केसर का मूल्य 4 लाख रुपए​​​​ किलो है। जो 5 रुपए के पाउच में कैसे मिल सकता है? जनता को भ्रमित किया जा रहा है। युवा वर्ग पान मसाला खाने की ओर आकर्षित होकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहा है। दिसंबर 2025 में कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने सलमान खान के हस्ताक्षरों की जांच FSL से करने और उन्हें खुद उपस्थित होकर अपना हस्ताक्षरित शपथ पत्र पेश करने का निर्देश दिया था। इस आर्डर के बाद मामला स्टेट फोरम, हाईकोर्ट व नेशनल कंज्यूमर फोरम तक पहुंचा। मई महीने में हाईकोर्ट ने स्टे जारी किया। जिसके बाद जून महीने में नेशनल कंज्यूमर फोरम ने भी हाईकोर्ट के आदेश की पालना की बात कही। ये खबर भी पढ़े- नेशनल कंज्यूमर फोरम से भी सलमान खान को राहत:कोटा कंज्यूमर फोरम में चल रही कार्रवाई पर स्टे; अगली सुनवाई 14 जुलाई को