कोटा में संभागीय आयुक्त ऑफिस परिसर में ग्रेड फोर्थ कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। कर्मचारी अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ममता तिवारी के ऑफिस में डेपुटेशन पर पोस्टेड था। मृतक अशफाक उर्फ आफाक (45) सोमवार रात साले की शादी से लौटा था। देर रात करीब ढाई बजे ऑफिस पहुंच कर चौकीदार से बोला कुछ काम है। ऑफिस की चाबी उसके पास थी। मंगलवार सुबह 10 बजे जब सफाईकर्मी ने ऑफिस खोला तो अशफाक की बॉडी अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के ऑफिस में मिली। इसके बाद स्टाफ और पुलिस को बुलाया गया। अशफाक इस ऑफिस में 13 साल से डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) पर था। उसका मूल विभाग बूंदी में रेवेन्यू डिपार्टमेंट था। खुद की शर्ट को गले में लपेटा पुलिस के अनुसार- कर्मचारी ने ऑफिस केबिन के रेस्ट रूम में सुसाइड किया है। खुद की शर्ट को गले में लपेटा और कसा, जिससे उसकी मौत हुई है। माना जा रहा है कि शर्ट का एक सिरा उसने पैर में दबाया और दूसरे सिरे को हाथ से कसा। शव रेस्ट रूम में गेट के पास मिला था। कमरे में कोई पंखा नहीं था। कलेक्टर पीयूष सामरिया ने कहा- प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि कर्मचारी देर रात हडबड़ाहट में ऑफिस आया था। पारिवारिक कारण भी घटना के पीछे हो सकता है। ऑफिस के काम को लेकर कोई तनाव की बात सामने नहीं आई है। परिवार वालों से और जानकारी जुटाएंगे। फातिमा ने बताया कि सोमवार को बूंदी में भतीजे अशफाक के साले की शादी थी, जिसमें वह गया था। रात करीब 10-11 बजे वापस घर आया था। इसके बाद उसने कहा कि ऑफिस में कुछ काम है और घर से निकल गया। अमान अंसारी ने बताया - पापा ने फोन पर कहा था कि ऑफिस में काम है, इसलिए जा रहे हैं। बेटे ने काम को लेकर किसी भी तरह के दबाव और घर में परेशानी होने से इनकार किया है। चौकीदार मुकुट ने बताया- अशफाक सोमवार रात करीब ढाई बजे ऑफिस आया था। ऑफिस की चाबियां उसी के पास रहती थी। कुछ काम बाकी होना बताकर वह ऑफिस के अंदर चला गया था। …. ये खबर भी पढ़िए… सरकारी बैंक में सुबह-सुबह कर्मचारी ने लगाया फंदा:पंखे पर रस्सी बांधकर झूला, स्टाफ आया तो अंदर से बंद मिला गेट टोंक के देवली में 10 दिन पहले केनरा बैंक के ग्रेड फोर्थ कर्मचारी ने बैंक के अंदर ही सुसाइड कर लिया। घटना शुक्रवार सुबह 9 बजे की है। पूरी खबर पढ़िए…