कोटा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत हो गई। घटना आज तड़के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में धर्मपुरा फोरलेन सर्विस लाइन के पास की है। युवक सत्यनारायण उर्फ राम सेन (19) नयागांव थाना आरकेपुरम का रहने वाला था। न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। आरकेपुरम थाना ASI दौलतराम ने बताया कि सत्यनारायण ट्रैक्टर चलाता था। परिजनों ने बताया कि रात 2 बजे करीब ट्रैक्टर लेकर नयागांव से धर्मपुर फोरलेन सर्विस लाइन होते हुए रोझड़ी जा रहा था। रास्ते में सर्विस लेन पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खाली ट्रॉली पलट गई। सत्यनारायण ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। वहां आसपास पत्थर पड़े थे। वो सीधा पत्थर पर जा गिरा और अंदरूनी चोट लगने से वो घायल हो गया। पता लगने पर परिजन उसे इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाए। तड़के 5 बजे करीब पुलिस को सूचना मिली। इलाज के दौरान सत्यनारायण की मौत हो गई। ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार उसके फेफड़ों में अंदरूनी चोट लगी थी। परिजनों ने बताया कि सत्यनारायण परिवार में इकलौता बेटा था। पिता पैरालाइज है मामले की जांच की जा रही है।