कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में आम जनता और व्यापारियों के लिए संचालन की अवधि में 2 दिन बढ़ा दिए गए है। हालांकि मेले का विधिवत समापन गुरुवार शाम को हो जाएगा। लेकिन धनतेरस तक दुकानें लगी रहेंगी। ​मेला अवधि बढ़ाए जाने की घोषणा महापौर अनुसुइया गोस्वामी ने की। उन्होंने कहा कि त्योहार के इस मुख्य समय में व्यापारियों द्वारा लगातार मेला अवधि बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इसके साथ ही धनतेरस के अवसर पर खरीदारी को लेकर आम जनता की ओर से भी यह राय व्यक्त की जा रही थी। महापौर ने बताया कि मेला अवधि के दौरान व्यापारियों को दिए गए सभी संसाधन भी दो दिन तक इनके पास रहेंगे। गुरूवार को मेला समापन पर भव्य आतिशबाजी की जाएगी।