जयपुर में TPA इंचार्ज बताकर कोटा के एक हॉस्पिटल प्रबंधक को धमकी देने का मामला सामने आया है। अतिरिक्त पेनल्टी लगाकर कार्रवाई की धमकी देकर 6 लाख रुपए की डिमांड की गई। RGHS एवं आयुष्मान योजना में हॉस्पिटल की सेटिंग करवाने की कहकर 10 लाख रुपए प्रति महीने कमीशन मांगा गया। अशोक नगर थाने में पीड़ित हॉस्पिटल प्रंबधक की ओर से शिकायत दी गई। पुलिस ने जीरो नंबर FIR काट कोटा के बोरखेडा थाने में भिजवाई है। पुलिस ने बताया- कोटा पुलिस लाइन के पास स्थित शिव शक्ति हॉस्पिटल के प्रंबधक निदेशक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- उनके हॉस्पिटल में रोहन सिंह नाम के व्यक्ति की ओर से लगातार कॉल किए गए। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को RGHS TPA इंचार्ज बताया। RGHS/AYUSHMAAN में TPA से संबंधित सभी कार्रवाई उसकी टीम की ओर की जाती है। उनके हॉस्पिटल का RGHS TMS भी उसकी टीम की ओर से ब्लॉक करवाया गया है। और आगे भी वह TMS को प्रभावित कर सकता है। धमकी देकर मांगे रुपए हॉस्पिटल प्रबंधन को बताया गया कि उनके ऊपर पेनल्टी निकलवाई गई है। उसके खिलाफ एक-दो ओर लेटर तैयार किए गए है। धमकाया कि यदि 6 लाख रुपए नहीं दिए तो हॉस्पिटल के खिलाफ एक और कार्रवाई की फाइल प्रोसेस करवा देगा। हॉस्पिटल पर लगी पेनल्टी पर अतिरिक्त पेनल्टी लगा देगा। 10 लाख प्रति महीने मांगा कमीशन कॉल करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि वह RGHS एवं आयुष्मान योजना में हॉस्पिटल की सेटिंग (काम) करवा सकता है। इसके लिए 10 लाख रुपए प्रति महीने कमीशन की मांग की। TPA इंचार्ज बताने वाले व्यक्ति ने खुद को वित्त भवन के RGHS ऑफिस एंव स्वास्थ्य भवन में बैठना भी बताया। बार-बार कॉल कर जल्दी पैसे देने के लिए दबाव बनाया। धमकाया नहीं तो हॉस्पिटल का TMS चालू नहीं होने दिया जाएगा। उनके खिलाफ एक ओर लेटर भेजकर कार्रवाई की जाएगी। मीटिंग में 5 लाख में डील दबाव डालने पर आरोपी से मीटिंग करने के लिए हॉस्पिटल प्रबंधन राजी हो गया। मीटिंग के दौरान आरोपी ने 5 लाख में डील करने को कहा। रुपयों की डिमांड को लेकर मिल रही धमकियों से परेशान होकर अशोक नगर थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने जीरो नंबर FIR काट कोटा के बोरखेडा थाने में दर्ज होने के लिए भेज दी।