कोटा जिले में दूसरे चरण में दो पंचायत समितियों की 47 ग्राम पंचायतों में रातभर सरपंच पद के लिए काउंटिंग हुई। खैराबाद और चेचट पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के चुनाव में कहीं बड़ी जीत दर्ज हुई तो कहीं प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। खैराबाद पंचायत में शांति देवी को सबसे ज्यादा वोट मिले खैराबाद पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचायतों में से सातलखेड़ी ग्राम पंचायत में शांति देवी ने 1284 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, चेचट पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों मेंसे सोहनखेड़ा में उर्मिला मालव सबसे बड़े अंतर से सरपंच निर्वाचित हुईं। दूसरी ओर, खैराबाद की बुरनखेड़ी में महज 8 और चेचट की हथियाखेड़ी में केवल 5 वोटों से हार-जीत का फैसला हुआ। खैराबाद पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचायतों में सबसे बड़ी जीत सातलखेड़ी ग्राम पंचायत में हुई। यहां शांति देवी 1284 वोटों से जीतकर सरपंच बनी। शांति देवी को 3564 वोट मिले जबकि नीलम कुमारी 2280 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रही। यहां सरपंच पद के लिए 6 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में भाग्य आजमाया था। बुरनखेड़ी ग्राम पंचायत में 8 वोट से हुआ हार-जीत का फैसला बुरनखेड़ी ग्राम पंचायत में 8 वोट से हार जीत का फैसला हुआ। 710 वोट लेकर जयप्रकाश ने सरपंच का चुनाव जीता। जबकि 702 वोट लेकर कृष्णगोपाल दूसरे नंबर पर रहे। यहां सरपंच पद के लिए 8 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। खैराबाद पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचायतों में सातलखेड़ी ग्राम पंचायत की सरपंच शांति देवी को सबसे ज्यादा 3664 वोट मिले। जबकि सलावृदखुर्द ग्राम पंचायत में शांति बाई 310 वोट लेकर सरपंच बनी। यहां हार जीत में 43 वोट का अंतर रहा। यहां सरपंच पद के लिए 13 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया। ग्राम पंचायत खैराबाद में सरपंच पद के लिए सबसे ज्यादा 21 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। चेचट में उर्मिला मालव को मिले सबसे ज्यादा वोट चेचट पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों में सबसे बड़ी जीत सोहनखेड़ा ग्राम पंचायत में हुई। यहां उर्मिला मालव 685 वोटों से जीतकर सरपंच बनी। उर्मिला को 1206 वोट मिले। जबकि कैलाश बाई 521 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रही। यहां सरपंच पद के 4 दावेदार चुनावी मैदान में थे। हथियाखेड़ी ग्राम पंचायत में मात्र 5 वोट से हुई हार हथियाखेड़ी ग्राम पंचायत में 5 वोट के अंतर से हार जीत हुई। भगवान सिंह 407 वोट लेकर सरपंच बने। जबकि देवीलाल 402 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे। यहां सरपंच बनने के लिए 12 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया। चेचट पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों मेंसे ग्राम पंचायत मोड़क गांव में राजकुमार सबसे ज्यादा 2254 वोट लेकर सरपंच बनें। 1914 वोट लेकर जगदीश पोरवाल दूसरे नंबर पर रहे। यहां 340 वोट से हार जीत हुई। यहां 7 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। हथियाखेड़ी ग्राम पंचायत में भगवान सिंह 407 वोट लेकर सरपंच बने। कुकड़ाखुर्द ग्राम पंचायत में दूसरे नंबर पर दो उम्मीदवार रहे। यहां संदीप सिंह 553 वोट लेकर सरपंच बनें। जबकि जोरावर और देवकरण को 358-358 वोट मिले। दोनों संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रहे। यहां हार जीत में 195 वोट का अंतर रहा। यहां 11 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई। यहां देखें सरपंचों का रिजल्ट