कोटा जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत ग्रामीणों ने अपनी सरकार चुन ली है। दूसरे चरण में 47 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ था। खैराबाद पंचायत समिति की 23 व चेचट पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों में उप सरपंच चुने जा चुके हैं। ज्यादातर ग्राम पंचायतों में उप सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। दो ग्राम पंचायतों में लॉटरी से चुना उपसरपंच खैराबाद पंचायत समिति के रिछड़िया व बुरनखेड़ी ग्राम पंचायत में लॉटरी से उप सरपंच चुना गया। जबकि देवली खुर्द में उप सरपंच का चुनाव नहीं हो सका। दरअसल देवली खुर्द पंचायत में हरिपुरा गांव आता है। गांव वालों की मांग थी देवली खुर्द से सरपंच चुन लिया गया। उपसरपंच हरिपुरा से निर्विरोध चुना जाए। इस बीच दो उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन भर दिया। इस बात से हरिपुरा के ग्रामीण नाराज हो गए। काफी देर तक समझाइश चलती रही। इधर नॉमिनेशन व नाम वापसी की समय सीमा खत्म हो गई। हरिपुरा गांव से कोई भी व्यक्ति नामांकन नहीं भर पाया। इस कारण किसी भी वार्ड पंच ने उप सरपंच के लिए वोट नहीं डाले। ग्राम पंचायत व कौन बना उप-सरपंच… चेचट पंचायत समिति खैराबाद पंचायत समिति यहां देखें सरपंचों का रिजल्ट