कोटा में ‘लोकतंत्र बचाओ समिति’ के बैनर तले कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ कोटा कलेक्ट्रेट के बाहर रविवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समिति के नेता ईश्वर सिंह ने कहा- देश में सत्ता में बैठे लोग खुद को सर्वेसर्वा समझकर मनमानी करने और देश को लूटने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा- सरकार अपनी दादागिरी, माफियागिरी छोड़कर आम जनता की समस्याओं पर ध्यान दे, वरना जनता उन्हें ज्यादा दिन सत्ता में रहने नहीं देगी। ईश्वर सिंह ने कहा- कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए डरो मत और लड़ो के नारे और संकल्प के साथ देशभर के लाखों युवा, मजदूर और किसान दिल्ली में जुटे हैं। उसी समर्थन और संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए कोटा में लोकतंत्र बचाओ समिति के कार्यकर्ता एकत्र हुए। चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप ईश्वर सिंह ने चुनाव आयोग पर बेईमानी के आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने मनमानी, माफियागिरी और तानाशाही रवैये पर रोक नहीं लगाई। जनता के मुद्दों को अनदेखा किया तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में और अधिक व्यापक तथा उग्र रूप ले सकता है।