कोटा नगर निगम मेले के मंच पर मंगलवार रात आयोजित 'पंजाबी नाइट' के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दर्शकों के बीच अचानक हंगामा शुरू हो गया। जस्सी गिल का प्रजेंटेशन चल रहा था दरअसल, मंगलवार रात पंजाबी नाइट कार्यक्रम में मशहूर पंजाबी गायक जस्सी गिल अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। के गीतों पर दर्शक झूम रहे थे, तभी ग्राउंड में पीछे की तरफ नाचने के दौरान कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों के बीच जमकर मारपीट की नौबत आ गई। एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी, हुआ हंगामा आपसी कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। युवकों ने एक-दूसरे पर प्लास्टिक की कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। कुर्सियां चलने के बावजूद मुख्य मंच से पंजाबी सिंगर जस्सी गिल का कार्यक्रम चलता रहा। मौके पर एक-दो पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिस को अपनी ओर आते देख हंगामा कर रहे युवक मौके से तितर-बितर हो गए।