कोटा में रेलवे यार्ड में खड़ी कोटा-कटरा ट्रेन (20985) से अज्ञात बदमाश बिजली की केबल चोरी करके फरार हो गए। ट्रेन जब रखरखाव के लिए पिट लाइन पर पहुंची। तब चोरी का पता लगा। बिजली विभाग में मामले की सूचना आरपीएफ को दी है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। RPF कोटा पोस्ट प्रभारी चोप सिंह डाबर ने बताया बुधवार को चोरी की शिकायत मिली है। जिसपर मामला दर्ज किया है। चोर इंजन के पीछे वाले कोच से करीब 30 मीटर केबल चुराकर ले गए। मामले की जांच की जा रही है। कर्मचारियों ने बताया कि चोरी की घटना का पता बुधवार सुबह चला जब ट्रेन रखरखाव के लिए पिट लाइन पर पहुंची। चोर कोच के दरवाजे का ताला तोड़कर पावर कार में घुस गए। कोच के ‌अंदर चोरों ने पावर कार के दरवाजे का कांच भी तोड़ दिया। इसके बाद चोर यहां रखी बिजली की करीब 30-40 मीटर केवल चुरा ले गए। तांबे के तार की इस केबल का मूल्य हजारों रुपए बताई जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि यह केबल बहुत भारी थी। एक आदमी से तो उठती भी नहीं थी।यह एक्स्ट्रा केबल थी। एसी कोचों में बिजली की सप्लाई बाधित होने पर काम में ली जाती थी।चोरी के बाद कोच में दूसरी केबल रखी गई। टूटे कांच की जगह प्लाई लगाई गई। इसके अलावा यहां से पाने का एक सीट भी गायब था।मल्टीमीटर पावर कार के टॉयलेट में मिला। बता दें कोटा मंडल में चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। चालू लाइन से ही चोर ओएचई काट रहे हैं। बीते 24 दिन में ऐसी तीन घटनाएं हो चुकी हैं।