कोटा यार्ड में खड़ी कोटा-कटरा ट्रेन(20985) को चोरों ने निशाना बनाया। चोर कोच की पावर कार के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कांच भी तोड़ दिया। इसके बाद वे करीब 30 मीटर केबल चोरी कर ले गए। घटना के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ट्रेन जब रखरखाव के लिए पिट लाइन पर पहुंची, तब चोरी का पता चला। बिजली विभाग में मामले की सूचना आरपीएफ को दी है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। इंजन के पीछे वाले कोच से 30 मीटर केबल चुराकर भागे बदमाश RPF कोटा पोस्ट प्रभारी चोप सिंह डाबर ने बताया कि बुधवार को चोरी की शिकायत मिली है। जिस पर मामला दर्ज किया है। चोर इंजन के पीछे वाले कोच से करीब 30 मीटर केबल चुराकर ले गए। मामले की जांच की जा रही है। कोच के दरवाजे का ताला तोड़कर पावर कार में घुसे कर्मचारियों ने बताया कि चोरी कि घटना का पता बुधवार को सुबह चला, जब ट्रेन रखरखाव के लिए पिट लाइन पर पहुंची। चोर कोच के दरवाजे का ताला तोड़कर पावर कार में घुस गए। कोच के ‌अंदर चोरों ने पावर कार के दरवाजे का कांच भी तोड़ दिया। इसके बाद चोर यहां रखी बिजली की करीब 30-40 मीटर केवल चुरा ले गए। तांबे के तार की इस केबल का मूल्य हजारों रुपए बताई जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि यह केबल बहुत भारी थी। एक आदमी से तो उठती भी नहीं थी। यह एक्स्ट्रा केबल थी। एसी कोचों में बिजली की सप्लाई बाधित होने पर काम में ली जाती थी। चोरी के बाद कोच में दूसरी केबल रखी गई। टूटे कांच की जगह प्लाई लगाई गई। इसके अलावा यहां से पाने का एक सीट भी गायब था। मल्टीमीटर पावर कार के टॉयलेट में मिला। बता दें कोटा मंडल में चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। चालू लाइन से ही चोर ओएचई काट रहे हैं। बीते 24 दिन में ऐसी तीन घटनाएं हो चुकी हैं।