कोटा में ‘भास्कर समाधान’ आमजन की लंबित शिकायतों और समस्याओं को सुलझाने का काम कर रहा है। दीपावली पर शहर के विज्ञान नगर में अंधेरा, तलवंडी में बीच सड़क टूटा चैम्बर, पूनम कॉलोनी में महीनों से अधूरा पड़ा सीवरेज निर्माण और सोगारिया में नालियों को सीवरेज से न जोड़ने जैसी समस्याएं आज लोगों ने पोस्ट कर जिम्मेदार विभागों से समाधान की अपील की है। आप भी मोबाइल उठाएं और अपनी समस्या हमें पोस्ट करें। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… सोगारिया: नालियां तो बनाईं, सीवरेज–नाले से नहीं जोड़ा कोटा शहर की महावीर कॉलोनी, सोगारिया से भानु प्रताप सिंह ने नालियों से जुड़ी समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि हमारी कॉलोनी पंचवटी नगर में हाल ही पक्की नालियां बनाने का काम शुरू हुआ है। लेकिन ठेकेदार ने हमारी गली में नालियों को सीवरेज से जोड़ा ही नहीं है। इससे नई नालियां बन जाने के बाद भी गंदे पानी की निकासी से जुड़ी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इससे एक तरफ की नालियों में पानी भरा हुआ है जबकि दूसरी तरफ की नाली सूखी पड़ी है। नगर निगम से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवाएं। तलवंडी: डीएवी स्कूल रोड पर बीच सड़क टूटा चैम्बर 'भास्कर समाधान' पर तलवंडी के सेक्टर–सी से विकास नामा ने बीच सड़क सीवरेज चैम्बर के टूटे ढक्कन की समस्या शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि यहां डीएवी स्कूल रोड पर सीवरेज चैम्बर का ढक्कन टूटा हुआ है। वाहनों के दबाव से यह अंदर भी धंस गया है जिससे गड्‌ढा बन गया है। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है जिसमें लोगाें को गंभीर चोट लगने की आशंका है। नगर निगम से अपील है कि इस टूटे चैम्बर और इसके ढक्कन को जल्द सही करवाएं। पूनम कॉलोनी: पांच महीने से अधूरा पड़ा सीवरेज निर्माण कोटा के रेलवे स्टेशन एरिया, सोगारिया की पूनम कॉलोनी से संतोष ने सीवरेज और चैम्बर के धीमे काम की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के सेंट जेम्स स्कूल रोड पर बीते पांच महीनों से नए सीवरेज और चैम्बर के बनाने का काम कछुआ चाल से हो रहा है। बारिश में तो घर में आना–जाना भी मुश्किल हो गया था। अगर घर का कोई बुजुर्ग बीमार हो जाए तो उसे अस्पताल पहुंचाने में भी परेशानी होती है। क्योंकि पांच महीने से रैम्प टूटे हुए हैं। संबंधित विभाग से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवाएं। विज्ञान नगर: महीनों से अंधेरा, 8 में से सिर्फ 3 लाइट जल रही 'भास्कर समाधान' पर नूरी जामा मस्जिद चौराहा, विज्ञान नगर से मोहम्मद इम्तियाज ने चौराहे की खराब लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि नूरी मस्जिद चौराहे की लाइट कई महीनों से बंद पड़ी है। इस चौराहे पर करीब 8 लाइट लगी हुई हैं, लेकिन इनमें से केवल 3 ही जल रही हैं। बाकी लाइट बंद होने के कारण चौराहे पर पर्याप्त रोशनी नहीं रहती। इससे रात के समय यहां से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… राजनगर: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन राजनगर के महादेव मंदिर के पास लगी खराब रोड लाइट की समस्या ओ.पी. सुमन ने 'भास्कर समाधान' पर भेजी थी। उन्होंने बताया था कि बीते एक साल से यह रोड लाइट खराब है। कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कर्मचारी देखने नहीं आया है। दीपावली करीब है बावजूद इसके कोई विभागीय कर्मचारी कम्प्लेंट के बावजूद इसे ठीक करने नहीं आया। यह समस्या पोस्ट होने के बाद स्थानीय पार्षद ने इस लाइट को सुधरवा दिया है। बोरखेड़ा: पार्षद सुरेन्द्र कुमार गुप्ता बने 'पब्लिक के स्टार' 'भास्कर समाधान' पर आशियाना नगर, बोरखेड़ा से सुशांत खंडेलवाल ने ठेकेदार द्वारा तोड़े गए रैम्प की शिकायत पोस्ट की थी। उन्हाेंने बताया था कि वार्ड 34 की संतोष नगर-II में जैन मंदिर की गली में रहते हैं। नाली बनाने के लिए निगम के ठेकेदार ने घर की रैम्प तोड़ दी थी। लेकिन अब बोल रहा है कि यह रैम्प आपको ही बनवाना होगा, क्योंकि इसे बनवाना मेरे कॉन्ट्रेक्ट में नहीं है। जबकि अन्य वार्ड में कॉन्ट्रेक्टर ही रैम्प बनाकर दे रहे हैं। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 34 के पार्षद सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित