त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन और मौजूदा ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने का निर्णय लिया है। इसके तहत कोटा-रशीदपुर खोरी (सीकर) के बीच एक ट्रिप, उत्राण-लालकुआ के बीच दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं, जयपुर-बयाना एक्सप्रेस का भरतपुर तक अस्थायी विस्तार किया गया है। इसके अलावा जोधपुर-तिरुच्चिरापल्ली एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09801 कोटा–रशीदपुर खोरी स्पेशल 18 नवंबर को कोटा से रात 21:55 बजे रवाना होकर लाखेरी 22:38 बजे, इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी 22:50 बजे, सवाई माधोपुर अगले दिन 00:20 बजे, दौसा 02:40 बजे, जयपुर 03:10 बजे, ढेहर का बालाजी 03:30 बजे, रींगस 04:20 बजे एवं सीकर 05:10 बजे होते हुए रशीदपुर खोरी (सीकर के निकट) सुबह 05:40 बजे पहुंचेगी। कोटा-रशीदपुर खोरी (सीकर) के बीच एक ट्रिप वापसी में गाड़ी संख्या 09802 रशीदपुर खोरी–कोटा स्पेशल 19 नवंबर को रशीदपुर खोरी से सुबह 07:15 बजे रवाना होकर सीकर 07:35 बजे, रींगस 08:55 बजे, ढेहर का बालाजी 10:20 बजे, जयपुर 11:00 बजे, दौसा 11:21 बजे, सवाई माधोपुर 13:45 बजे, इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी 14:25 बजे तथा लाखेरी 14:38 बजे होते हुए कोटा शाम 16:05 बजे पहुंचेगी। जयपुर-बयाना एक्सप्रेस का भरतपुर तक अस्थायी विस्तार जयपुर-बयाना एक्सप्रेस का भरतपुर तक अस्थायी विस्तार 06 से 20 नवंबर तक 15 ट्रिप चलेगी गाड़ी संख्या 19721/19722 जयपुर -बयाना -जयपुर एक्सप्रेस का अस्थायी रूप से भरतपुर तक विस्तार किया गया है। यह ट्रेन 6 से 20 नवंबर 2026 तक 15 ट्रिप भरतपुर तक संचालित होगी। उत्राण(सूरत के पास)–लालकुआ(हल्द्वानी के पास) के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन(2-2 ट्रिप) रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 09129/09130 उत्राण–लालकुआ–उत्राण साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी तथा कोटा मंडल के कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और भरतपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। गाड़ी संख्या 09129 उत्राण–लालकुआ स्पेशल उत्राण से गुरुवार, 5 व 12 नवंबर 2026 को दोपहर 15:00 बजे रवाना होगी । यह अगले दिन शुक्रवार को कोटा में 03:00 बजे, सवाई माधोपुर में 04:50 बजे, गंगापुर सिटी में 05:50 बजे तथा भरतपुर में 08:30 बजे पहुंचेगी और उसी दिन 16:10 बजे लालकुआ पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09130 लालकुआ–उत्राण स्पेशल लालकुआ से शुक्रवार, 6 व 13 नवंबर 2026 को रात 22:00 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन शनिवार को भरतपुर में 06:30 बजे, गंगापुर सिटी में 08:30 बजे, सवाई माधोपुर में 09:30 बजे तथा कोटा में 11:10 बजे पहुंचेगी और रात 22:15 बजे उत्राण पहुंचेगी। जोधपुर–तिरुच्चिरापल्ली एक्सप्रेस में लगेगा एक स्लीपर कोच कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 20481 जोधपुर–तिरुच्चिरापल्ली एक्सप्रेस में जोधपुर से 04 से 25 नवंबर 2026 तथा गाड़ी संख्या 20482 तिरुच्चिरापल्ली – जोधपुर एक्सप्रेस में तिरुच्चिरापल्ली से 07 से 28 नवंबर 2026 तक निर्धारित संचालन दिवसों में यह अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।